chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़नेशनलराजनीती

DELHI MEETING | जेल से बाहर आते ही दिल्ली दरबार पहुंचे कवासी लखमा

 

रायपुर, 10 फरवरी। जेल से रिहा होने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लखमा को रिहाई पर बधाई दी। मुलाकात को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि लखमा हाल ही में कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल से बाहर आए हैं।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल भी मौजूद थे। उन्होंने भी खरगे और प्रियंका गांधी से अलग से चर्चा की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीति पर बातचीत हुई।

हालांकि, बैठक को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस मुलाकात को कांग्रेस के भीतर समन्वय और संगठनात्मक मजबूती के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button