chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BRIJMOHAN AGARWAL | शिक्षा विधेयक की संयुक्त समिति में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

 

दिल्ली/रायपुर। रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025’ पर गठित संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament) का सदस्य बनाया गया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को साकार करने की दिशा में यह विधेयक एक युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को मजबूत आधार दिए बिना विकसित भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती और इस दिशा में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।

सांसद ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा जताया कि संयुक्त समिति के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मजबूत ढांचा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button