chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CABINET DECISION | कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों को अंतर राशि

 

रायपुर, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित में लिया गया, जिसके तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को होली से पहले अंतर की राशि एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट ने तय किया कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इस मद में करीब 10 हजार करोड़ रुपये होली से पहले किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

सरकार के मुताबिक प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सबसे अधिक है। पिछले दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। इस साल की राशि जुड़ने के बाद यह आंकड़ा 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दी गई। साथ ही बजट अनुमान वर्ष 2026-27 को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।

कैबिनेट के इन फैसलों को विधानसभा सत्र और आगामी बजट से पहले सरकार की बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button