chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

GUIDELINE RATES | छत्तीसगढ़ में जमीन की नई दरें लागू, जानें अपने जिले की अपडेट

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में जमीन की गाइडलाइन दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नई दरें 13 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी।

प्रदेश में 20 नवंबर 2025 से नई गाइडलाइन दरें लागू थीं, लेकिन इन तीन जिलों के प्रस्तावों को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने विस्तृत समीक्षा के बाद संशोधित किया। उप महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवश्यक सुधार और संशोधन के बाद दरों को अंतिम मंजूरी दी गई।

अब इन जिलों में जमीन की रजिस्ट्री नई दरों के आधार पर होगी। इससे सरकारी कीमतों में बदलाव होगा, जिसका असर खरीदार और विक्रेता दोनों पर पड़ेगा। अन्य जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा भी जारी है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के लिए नागरिक और रियल एस्टेट कारोबारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालय या विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button