chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

VIJAY SHARMA PC | गृह मंत्री ने पेश किया दो साल का रिपोर्ट कार्ड

VIJAY SHARMA PC | Home Minister presented two-year report card

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने गृह एवं जेल विभाग के दो साल के कामकाज का ब्यौरा पेश करते हुए कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बैटिंग और सट्टा एप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 400 एप्लीकेशन साइट्स को बैन करने के लिए पत्र लिखा गया था, जिनमें से 300 पर प्रतिबंध लग चुका है। चर्चित महादेव सट्टा एप से जुड़ी 35 साइट्स भी बैन कराई गई हैं।

मंत्री ने कहा कि पुलिस सिस्टम में इंटीग्रेशन का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही सभी जिलों में लागू होगा। ई-साक्ष्य के लिए अलग सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिससे जांच प्रक्रिया मजबूत हुई है। राज्य में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। ‘क्विट इंडिया’ अभियान के तहत 34 घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया है।

गौ तस्करी और गैंगस्टर पर सख्ती

वर्ष 2025 में गौवंश तस्करी के 405 प्रकरण दर्ज हुए। 61 वाहनों की नीलामी की गई और 18 आदतन तस्करों को निगरानी में रखा गया है। कई मामलों में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

नशे पर वार, साइबर पर प्रहार

एनडीपीएस के 16 मामलों में 14 करोड़ रुपये की संपत्ति नीलाम की गई। 2025 में 45 हजार किलो गांजा नष्ट किया गया। साइबर अपराध रोकने के लिए 10 नए थाने बनाए गए हैं। 45 करोड़ 45 लाख रुपये की संदिग्ध राशि होल्ड की गई और 23 हजार सिम कार्ड ब्लॉक कराए गए।

नक्सलवाद पर कड़ा दावा

गृह मंत्री ने कहा कि मार्च तक प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य है और बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू करने का प्रयास जारी है। 2024 में 10, 2025 में 20 और इस साल दो महीनों में 5 एके-47 बरामद की गईं। आत्मसमर्पण से 2025 में 26 एके-47 मिलीं। तीन साल में कुल 1100 हथियार जब्त हुए। 532 नक्सली मारे गए, 2004 गिरफ्तार हुए और 2700 ने आत्मसमर्पण किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button