chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG VIRAL VIDEO | फेयरवेल के बाद जशपुर में स्टूडेंट्स की खतरनाक स्टंटबाज़ी

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फेयरवेल पार्टी के बाद कुछ स्टूडेंट्स का खतरनाक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र चलती कार और बाइक से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक छात्र चलती कार की खिड़की से बाहर लटककर कथित तौर पर शराब की बोतल हवा में लहरा रहा है। वहीं कुछ छात्र-छात्राएं कार की विंडो पर बैठे हुए हैं और कार चालक तेज रफ्तार में ड्रिफ्ट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जशपुर-किनकेल रोड का है।

चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो को हरियाणवी गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिससे यह और तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संबंधित छात्र किस स्कूल के हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब पांच दिन पहले भी यही युवक शहर के गौरव पथ पर स्कॉर्पियो वाहन में इसी तरह के खतरनाक स्टंट करते दिखे थे। उस दौरान भी गाड़ी के दरवाजे खोलकर युवक बाहर झूलते नजर आए थे, लेकिन मामला औपचारिक रूप से सामने नहीं आ पाया था।

लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button