chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR | इंडिगो फ्लाइट की रफ लैंडिंग, रनवे टच करते ही उछला विमान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार (14 फरवरी) को बड़ा हादसा टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही IndiGo की फ्लाइट 6E 7302 लैंडिंग के दौरान रनवे पर टच करते ही उछल गई। पायलट की सूझबूझ से विमान को दोबारा नियंत्रित कर सुरक्षित लेकिन रफ लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

2 झटकों से दहशत

दोपहर 2:40 बजे लैंड होने वाली फ्लाइट 38 मिनट की देरी से 3:18 बजे उतरी। यात्रियों के मुताबिक, रनवे को छूते ही विमान को तेज झटका लगा और वह दोबारा ऊपर उठ गया। दूसरे प्रयास में लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भोपाल से फ्लाइट दोपहर 1:29 बजे रवाना हुई थी और तय समय पर रायपुर पहुंची, लेकिन लैंडिंग प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लगा। घटना के बाद रायपुर से भोपाल जाने वाली दूसरी फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई। 3:15 बजे की निर्धारित उड़ान शाम 4 बजे रवाना हुई।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने किया इनकार

एयरपोर्ट निदेशक किशोर कुमार लहरे ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और यात्रियों से ही जानकारी लेने की बात कही।

पहले भी आ चुकी है तकनीकी समस्या

सितंबर 2025 में बिजली गिरने से एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था। उस समय दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E5138 को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा था। दो दिनों तक कई उड़ानें प्रभावित रहीं।

शनिवार की घटना के बाद एक बार फिर एयरपोर्ट की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button