अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का शव मिला, भारतीय दूतावास ने दुख जताया, जल्द ही घर लाया जाएगा शव

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लापता भारतीय छात्र की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास की तरफ से बताया गया कि पुलिस को लापता छात्र का शव मिला है। 22 वर्षीय छात्र की पहचान साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई। वह कर्नाटक का रहने वाला था और यूसी बर्कले (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले) में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहा था। साकेत मंगलवार से गायब था।

द बर्कले स्कैनर न्यूज पोर्टल ने रिपोर्ट किया था कि लापता छात्र का बैकपैक पार्क हिल्स इलाके में एक घर के दरवाजे पर मिला था, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उनकी गुमशुदगी पर गहरी चिंता जताई थी। पुलिस के अनुसार, श्रीनिवासैया को आखिरी बार ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक में देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button