नेशनल
यात्रा के दौरान हर घंटे होगी ट्रेनों की सफाई

रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेल ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ट्रेनों में अब पहले की तुलना में ज्यादा साफ-सफाई मिलेगी। दरअसल, रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई बढ़ाने के लिए शनिवार को एक सुधार की शुरुआत की। इस सुधार के तहत टेक्नोलॉजी से लैस प्रोफेशनल टीम की तैनाती की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनरल क्लास समेत सभी डिब्बों की जरूरत के हिसाब से सफाई की जाएगी। ये काम तैनात सर्विस प्रोवाइडर के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करके तथा यात्रियों की उम्मीदों से ज्यादा प्रदर्शन करने वाली पेशेवर, अनुशासित और सक्रिय टीम को जोड़कर किया जाएगा।



