hindi newsखेलनेशनल

T20 WORLD CUP 2026 | PAK पर भारत की सबसे बड़ी जीत

 

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान पर टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान की यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही।

कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

ईशान बने जीत के असली हीरो

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ईशान किशन ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 40 गेंद पर 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया। इससे पहले 82* रन की पारी विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेली थी।

हालांकि अभिषेक शर्मा का खराब दौर जारी रहा। वे इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हुए और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस सूची में पहले स्थान पर संजू सैमसन हैं, जो 2024 में 5 बार बिना खाता खोले लौटे थे।

रिकॉर्ड्स की झड़ी

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत।

पाकिस्तान की टूर्नामेंट में दूसरी सबसे बड़ी हार।

पाकिस्तान ने स्पिनर्स से 18 ओवर फिंकवाए, जो एक पारी में संयुक्त विश्व रिकॉर्ड है।

भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज फिफ्टी अब ईशान किशन के नाम 27 गेंद। इससे पहले 32 गेंद में यह रिकॉर्ड इफ्तिखार अहमद के नाम था।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है। पाकिस्तान की टीम अब अंक तालिका और मनोबल दोनों मोर्चों पर दबाव में नजर आ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button