chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | जनपद में ACB की दबिश, SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी में दबिश दी। इस दौरान जनपद पंचायत के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार एसडीओ ने एक उप सरपंच से कथित तौर पर 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि किसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में यह रकम मांगी गई थी। उप सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया।

पहली किस्त लेते ही धराए

बताया जा रहा है कि 1 लाख रुपये की मांग के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त देने उप सरपंच एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही रकम सौंपी गई, पहले से तैनात एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर एसडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल एसीबी की टीम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और विस्तृत खुलासा जल्द किए जाने की बात कही गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button