CG BREAKING | 5000 शिक्षक भर्ती का ऐलान

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है।
इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यापम को सौंपी गई है। विभाग ने विज्ञापन जारी करने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को सौंप दिए हैं। सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
सरकार फरवरी 2026 से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह कदम राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए उठाया गया है।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
व्याख्याता
शिक्षक
सहायक शिक्षक
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला)
इससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
2621 डी.एड अभ्यर्थियों को मिला अवसर
ज्ञात हो कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के पांचवें चरण में माननीय न्यायालय के निर्देश पर 2621 बी.एड अर्हताधारियों की सेवा समाप्त की गई थी। उनके स्थान पर डी.एड अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।
विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत गाइडलाइन आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।



