chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

EXAM GUIDELINES | CGPSC की सख्त चेतावनी, 2 घंटे पहले पहुंचें, 15 मिनट पहले गेट बंद!

 

रायपुर। Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

आयोग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की मैनुअल जांच के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी।

15 मिनट पहले बंद होगा गेट

परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल समय पर पहुंचे अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

इन वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी अपने साथ –

कोरा या लिखा हुआ कागज

पुस्तक या नोट्स

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, मैकेनिकल घड़ी

आईटी गैजेट्स, ब्लूटूथ डिवाइस, पेजर, कैलकुलेटर

मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते

किसी प्रकार के चश्मे, गॉगल्स या डिजिटल ग्लासेस

नहीं ला सकेंगे।

अन्य अभ्यर्थियों से चर्चा करना, उत्तर पुस्तिका से नकल करना या किसी भी तरह से उत्तर प्राप्त करने का प्रयास दंडनीय होगा। उल्लंघन की स्थिति में परीक्षा निरस्त, निष्कासन और भविष्य की परीक्षाओं व साक्षात्कारों से वंचित करने की कार्रवाई की जा सकती है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

दिव्यांग अभ्यर्थियों को सह-लेखक की सुविधा मेडिकल बोर्ड या सिविल सर्जन के प्रमाण-पत्र के आधार पर दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पांच दिन पूर्व संबंधित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय (कक्ष क्रमांक 12) में संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button