chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG FINAL VOTER LIST : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, लाखों नाम हटे

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। Chief Electoral Officer Chhattisgarh के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

अब राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं।

पहले और बाद के आंकड़े

एसआईआर शुरू होने से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 2,12,30,737 थी।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई।

दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 नए नाम जोड़े गए, जिससे कुल मतदाता संख्या बढ़कर 1,87,30,914 हो गई। इस तरह बड़े पैमाने पर दोहराव और अपात्र नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया।

पारदर्शिता पर जोर

निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है। इससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

नाम नहीं है तो क्या करें?

यदि किसी पात्र नागरिक का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है।

सूची में दर्ज जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

निर्वाचन विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपनी जानकारी की जांच कर आवश्यकतानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button