chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | मंत्रालय से जारी ट्रांसफर आदेश, प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक प्रभावित

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापकों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी है। यह आदेश मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया है।

जारी सूची में कुल 9 नाम शामिल हैं। इनमें प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक दोनों श्रेणियों के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है। विभागीय स्तर पर प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर यह तबादले किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित शिक्षकों को नए पदस्थापन स्थल पर नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची जारी होते ही विभागीय हलकों में हलचल देखी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button