chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ANIL TUTEJA ARREST | टुटेजा फिर गिरफ्तार

 

रायपुर. रायपुर में DMF घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत विस्तृत जांच के बाद की गई।

जांच एजेंसी के मुताबिक, डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और कई लोगों के बयान जुटाने के बाद प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि DMF निधि से जुड़े कार्यों में आरोपी ने अपने परिचितों और फर्मों को कमीशन लेकर काम दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रिश्तेदारों और करीबी लोगों के जरिए अलग-अलग फर्मों को DMF मद से काम आवंटित कराने की गतिविधियां संचालित की गईं। आरोप है कि इसके बदले कमीशन लिया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार से जुड़े संज्ञेय अपराध बनते पाए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। ACB अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में भी अनिल टुटेजा पहले से जेल में हैं। इस बार ACB ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे संभव हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button