chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | गुप्त चैंबर से निकला 5 करोड़ का गांजा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का 900 किलो गांजा जब्त किया है। तस्कर नागालैंड पासिंग कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

ऐसे बिछाया जाल

कबीरधाम पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गांजे से भरा कंटेनर जिले से गुजरने वाला है। एसपी के निर्देश पर चिल्फी थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई। संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर गुप्त चैंबर मिला।

चैंबर खोलते ही पुलिस दंग रह गई। अंदर 30-30 किलो की 30 बोरियां रखी थीं, जिनमें कुल 900 किलो गांजा भरा था।

आरोपी गिरफ्तार

वाहन चालक की पहचान आयाज खान, निवासी भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गांजा ओडिशा से लाया गया था और उसे राजस्थान ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मुख्य तस्कर और सप्लाई चेन की भी जांच जारी है।

कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button