chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ROAD ACCIDENT | दो पुलिस जवानों की मौत

 

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान ने जान गंवा दी।

घटना सुबह करीब 11 बजे थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास हुई। दोनों जवान एक ही बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वे वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड, थाना साजा, जिला बेमेतरा के निवासी थे।

वहीं गंभीर रूप से घायल आरक्षक प्रशांतधर दीवान को रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वे थाना हथबंद में पदस्थ थे और नवागढ़, जिला बेमेतरा के रहने वाले थे।

घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस विभाग में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button