chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG SCHOOL EXAM | 25 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू

रायपुर, 26 फरवरी 2026। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर के स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ (डीपीआई) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को आदेश जारी किया है।
जारी निर्देश के अनुसार कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

डीपीआई ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा और सभी जिलों को समयबद्ध तरीके से परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी सुनिश्चित करनी होगी।
आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों, प्रश्नपत्र वितरण और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।



