chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR CRIME | स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर, 26 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। महिला द्वारा संचालित एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर में दो नशे में धुत युवकों ने दुकान बंद होने के बावजूद स्पा सेवा देने की जिद की और बहस के दौरान फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घटना 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। दुकान संचालिका ने बताया कि दुकान बंद होने के बाद दो युवक पहुंचे और स्पा सेवा की मांग करने लगे। मना करने पर दोनों आक्रामक हो गए। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पांडेय और अंगद सिंह के रूप में हुई है।

बताया गया है कि बहसबाजी के दौरान एक आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना अगले दिन थाना सिविल लाइन में दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनील कुमार पांडेय के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर उसका दुरुपयोग गंभीर अपराध है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button