chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | कई IAS अफसरों की जिम्मेदारी बदली, देखें लिस्ट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। कई जिलों और विभागों में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह अब कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया है। कुलदीप शर्मा के पास पहले जो प्रभार था, उसमें भी बदलाव किया गया है।

69a1ac41057aaf2b4c764f57

राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी पहले कुलदीप शर्मा के पास थी।

मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीरथराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी) के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा को एमडी वेयरहाउसिंग के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सचिव कृषि बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने नौ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश में अन्य अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। पूरी सूची में किस अधिकारी को कौन सी जिम्मेदारी मिली है, इसका विस्तृत विवरण आदेश में देखा जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button