hindi newsनेशनल

FIRECRACKER FACTORY BLAST | पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

 

रायपुर डेस्क। आंध्र प्रदेश के Nellore district से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम इलाके में स्थित सूर्यश्री फायर वर्क्स सेंटर नाम की पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई।

इस भीषण हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं, जो फैक्ट्री के अंदर काम कर रही थीं। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 5 किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनाई दी। पास के एक निजी स्कूल की इमारत तक हिल गई और छत में दरारें आ गईं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में तय सीमा से ज्यादा बारूद और पटाखे जमा किए गए थे, जिससे विस्फोट ने विकराल रूप ले लिया। कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने अधिकारियों से बात कर तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। घायल 8 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button