hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

ARAMCO DRONE ATTACK | सऊदी रिफाइनरी पर हमला

 

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की प्रमुख ऊर्जा साइट Ras Tanura Refinery पर ड्रोन हमले की खबर ने वैश्विक बाजार हिला दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एहतियातन रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में घबराहट दिखी और Brent Crude की कीमतों में करीब 9.32% की तेज उछाल दर्ज की गई।

आग लगी, उत्पादन रोका गया

बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले के बाद प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से में आग लग गई थी, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

क्यों अहम है रास तनुरा?

रास तनुरा रिफाइनरी सऊदी अरब की सबसे बड़ी और रणनीतिक तेल रिफाइनरियों में गिनी जाती है। यह वैश्विक सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभाती है और बड़े पैमाने पर कच्चे तेल की प्रोसेसिंग करती है।

बाजार में घबराहट

हमले की खबर फैलते ही तेल बाजार में तेज हलचल देखी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर उत्पादन लंबे समय तक प्रभावित रहा तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button