CHHATTISGARH | मंच पर BJP नेताओं में जमकर मारपीट

रायपुर। सूरजपुर के धोंधा गांव में कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही भाजपा नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और कार्यक्रम स्थल रणक्षेत्र में बदल गया।
घटना उस समय हुई जब कृषि मंत्री Ramvichar Netam और क्षेत्रीय विधायक Shakuntala Singh Porte मंच पर मौजूद थे।
बहस से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी अनुप गुप्ता के बीच तीखी बहस हुई। कुछ ही मिनटों में दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए।
मंच पर धक्का-मुक्की, अफरा-तफरी
मंच पर धक्का-मुक्की के बाद लात-घूंसे चलने लगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात काबू में किए।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रही गुटबाजी इस सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलकर सामने आ गई।
सियासत गरमाई
घटना के बाद कार्यक्रम कुछ देर बाधित रहा, हालांकि बाद में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। विपक्ष ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।
फिलहाल पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



