chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | ब्राउन शुगर जब्त, भाजपा पार्षद समेत पांच गिरफ्तार

 

रायपुर डेस्क। मुंगेली में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने सियासत में भी हलचल मचा दी है। ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों में एक भाजपा पार्षद का नाम सामने आने से मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।

गिरफ्तार आरोपी लोकेश उर्फ लक्की कश्यप नगर पंचायत जरहागांव का पार्षद बताया जा रहा है। पुलिस ने इसे संगठित तरीके से चल रहे नेटवर्क पर बड़ी चोट बताया है।

‘ऑपरेशन बाज’ में बड़ी पकड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत थाना जरहागांव क्षेत्र में दबिश दी गई।

मुखबिर की सूचना पर 1 मार्च को शमशान घाट के पास घेराबंदी की गई। रेड के दौरान पांच संदिग्धों को पकड़ा गया।

53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

तलाशी में आरोपियों के पास से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.65 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई।

पुलिस का मानना है कि आरोपी तौल मशीन के जरिए संगठित तरीके से नशे की बिक्री कर रहे थे।

प्रयागराज से लाकर करते थे सप्लाई

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी समीर कश्यप उत्तर प्रदेश के नैनी प्रयागराज से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और फिर जिले में सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

एनडीपीएस एक्ट में केस, जेल भेजे गए

थाना जरहागांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button