hindi newsनेशनल

BREAKING | नीतीश कुमार का बड़ा फैसला… राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे

 

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने साफ कर दिया है कि वे इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के भी मौजूद रहने की चर्चा है।

जैसे ही नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर आई, बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई। सवाल उठने लगा कि अगर नीतीश दिल्ली जाते हैं तो बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। एनडीए के भीतर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और भाजपा विधायक संजीव चौरसिया के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं।

इधर जेडीयू के भीतर भी हलचल दिख रही है। कई कार्यकर्ता और नेता नीतीश को राज्यसभा भेजने के फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं। पटना में उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कुछ नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है और वे इसी पद पर बने रहें।

विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर हमला बोला है। आरजेडी सांसद Manoj Jha ने इसे “एक राजनीतिक अध्याय का अंत” बताया, जबकि कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार की सत्ता पर पूरी पकड़ बनाने के लिए यह रणनीति बना रही है।

हालांकि एनडीए के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को अभी खारिज किया है। केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने इसे होली का मजाक बताया, वहीं Chirag Paswan ने कहा कि नीतीश ही बिहार का नेतृत्व करते रहेंगे।

फिलहाल सबकी नजर नामांकन पर टिकी है। अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button