chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT | छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी…

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है और आने वाले दिनों में यह 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी रायपुर में सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में कोई सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा और बारिश या मौसम से जुड़ी किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

फरवरी के आखिरी दिनों में थोड़ी बहुत बारिश और बादल देखने को मिले थे, लेकिन अब सर्दी का असर तेजी से कम हो रहा है और न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

इतिहास की बात करें तो रायपुर में फरवरी की सबसे ज्यादा ठंड 9 फरवरी 1893 को दर्ज हुई थी, जब तापमान सिर्फ 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वहीं 28 फरवरी 2009 को तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था, जो फरवरी के लिहाज से काफी ज्यादा माना जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button