chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। भाजपा की Lakshmi Verma और कांग्रेस की Phoolodevi Netam निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन ली गईं। सोमवार को दोनों नेता विधानसभा पहुंचीं और आधिकारिक तौर पर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र लिया।

सबसे खास पल तब आया जब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, गले मिलीं और जीत की बधाई दी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौजूद रहे जिन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

इस बार राज्यसभा चुनाव में एक नया संयोग भी बना है। पहली बार ऐसा हुआ कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने महिला उम्मीदवार उतारीं और दोनों ही निर्विरोध चुन ली गईं।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल पांच सीटें हैं। अब इन पांच में से तीन सीटों पर महिला सांसद होंगी। हालांकि कांग्रेस सांसद Ranjeeta Ranjan का कार्यकाल मई में खत्म होने वाला है।

राजनीतिक तौर पर भी यह चुनाव अहम माना जा रहा है। अभी तक राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के चार सांसद थे, लेकिन इस चुनाव के बाद भाजपा की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी, जबकि कांग्रेस के तीन सदस्य रहेंगे।

दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों ही नेताओं को 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। लेकिन अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजकर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

फूलोदेवी नेताम बस्तर से आती हैं और कांग्रेस का बड़ा आदिवासी महिला चेहरा मानी जाती हैं। वहीं लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रही हैं और रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button