IRAN ALLOWS INDIAN TANKERS | भारत के लिए खुला होर्मुज

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Iran ने भारतीय तेल टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है।
सूत्रों के मुताबिक यह फैसला तब आया जब भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि युद्ध जैसे हालात शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच कई बार बातचीत हुई, ताकि तेल और गैस की सप्लाई पर असर न पड़े।
दरअसल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक है। हालिया तनाव के बाद इस रास्ते पर कई देशों के जहाजों के लिए रोक लगा दी गई थी। लेकिन भारत के लिए इसे खोलना बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों से भी बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश की थी। अब भारतीय टैंकरों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति मिलने से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई पर बड़ा संकट टल गया है।
हालांकि ईरान ने साफ किया है कि अमेरिका, यूरोप और इजरायल से जुड़े जहाजों पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेगा।



