chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR D.Ed PROTEST | दंडवत प्रणाम कर विधानसभा घेराव की कोशिश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। नया रायपुर के तूता इलाके में नौकरी की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 81 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

शनिवार को आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर दंडवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया।

स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अभ्यर्थियों को समझाते हुए कहा कि वे बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही चेतावनी दी गई कि जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की गई तो कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी मुख्य मांग है कि 2300 से ज्यादा सहायक शिक्षक पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों नियुक्ति के आदेश दे चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी 1326 पात्र डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित हैं।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में कई ऐसे लोगों को स्कूल अलॉट कर दिए गए, जिनके पास जरूरी योग्यता ही नहीं थी। इसी वजह से कई पात्र उम्मीदवार आज भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी पात्र डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button