hindi newsनेशनल
STOCK MARKET | धड़ाम के बाद धमाका! बाजार ने मारी जबरदस्त वापसी

रायपुर डेस्क। कल बाजार ऐसा गिरा कि निवेशकों की सांस अटक गई थी… लेकिन आज तस्वीर पूरी बदल गई। सेंसेक्स करीब 800 अंक उछल गया और 75 हजार के पास पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 23 हजार के ऊपर मजबूती से ट्रेड कर रहा है।
इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण सामने आए हैं। पहला, कच्चे तेल की कीमतों में राहत ब्रेंट क्रूड गिरकर 107 डॉलर पर आ गया, जिससे ग्लोबल टेंशन थोड़ी कम हुई। दूसरा, कल की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने सस्ते दाम पर खरीदारी शुरू कर दी, जिसे बाजार की भाषा में ‘वैल्यू बाइंग’ कहते हैं।
हालांकि, तस्वीर पूरी तरह क्लियर नहीं है। रुपया अभी भी दबाव में है और रिकॉर्ड निचले स्तर 93.24 तक पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट में भी मिला-जुला रुख है। यानी बाजार में अभी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन फिलहाल निवेशकों को आज की तेजी से बड़ी राहत जरूर मिली है।


