chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 28 मार्च के बाद उड़ान बंद?

 

बिलासपुर. बिलासपुर के लोगों के लिए एयर ट्रैवल को लेकर बड़ी टेंशन वाली खबर सामने आई है। विंटर शेड्यूल खत्म होने में सिर्फ 6 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक नया समर शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

सबसे बड़ा सवाल यही है क्या 28 मार्च के बाद बिलासा देवी एयरपोर्ट से उड़ानें बंद हो जाएंगी?

एलायंस एयर की इस चुप्पी ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही दिल्ली के लिए हफ्ते में सिर्फ 3 दिन फ्लाइट मिलती थी, ऊपर से प्रयागराज रूट पर कटौती की खबरों ने लोगों को और परेशान कर दिया है।

जन संघर्ष समिति खुलकर विरोध में आ गई है। लोगों का कहना है कि हर 6 महीने में नया शेड्यूल आना चाहिए, लेकिन इस बार आखिरी समय तक कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

अब मामला सियासत तक पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

साफ है अगर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो बिलासपुर की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लग सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button