chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG FAKE CALL CENTER | रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़!

 

रायपुर। रायपुर में साइबर ठगी का अब तक का सबसे बड़ा खेल पकड़ में आया है। पुलिस ने शहर में चल रहे 3 फर्जी कॉल सेंटरों पर छापा मारकर 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पूरा नेटवर्क बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से चल रहा था।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये लोग खुद को Apple और Amazon का कस्टमर केयर बताकर अमेरिका और यूरोप के लोगों को कॉल करते थे। गूगल सर्च में अपने नंबर ऊपर दिखाने के लिए सेटिंग भी की गई थी, ताकि लोग इन्हें असली समझें और फंस जाएं।

रात के समय ये कॉल सेंटर एक्टिव रहते थे, क्योंकि उसी समय विदेशों में दिन होता है। पुलिस ने यहां से 20 लैपटॉप, 50 कंप्यूटर और 50 मोबाइल जब्त किए हैं।

जांच में ये भी सामने आया कि काम करने वाले ज्यादातर युवक दूसरे राज्यों से बुलाए गए थे और उन्हें 15-20 हजार की सैलरी दी जा रही थी। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और इंटरनेशनल कनेक्शन की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button