CG BREAKING | VIP काफिले ने ली 2 की जान!

रायपुर। बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घर उजाड़ दिए। जगदलपुर के NH-30 पर हुआ ये हादसा अब बड़ा सवाल बन गया है क्या VIP काफिलों के लिए आम लोगों की जान इतनी सस्ती है?
जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को पकड़ने के चक्कर में ड्राइवर ने गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाया और सीधे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के टुकड़े उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा उछलकर ट्रक के सामने जा गिरा और अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसमें गाड़ी की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को घेर लिया, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है, लेकिन इस हादसे ने VIP कल्चर और सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।



