CHHATTISGARH | IPS डांगी सस्पेंड!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। वजह बनी एक महिला के साथ उनकी कथित अशोभनीय चैट, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
जैसे ही मामला सामने आया, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और शुरुआती जांच करवाई। जांच में आचरण नियमों के उल्लंघन के संकेत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए डांगी को सस्पेंड कर दिया गया।
सरकारी आदेश में साफ कहा गया है कि एक वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने अपने पद की गरिमा के खिलाफ आचरण किया और नैतिकता के मानकों को तोड़ा।

उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया। इस पूरे मामले को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 का उल्लंघन माना गया है।
फिलहाल यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया आधार पर की गई है, आगे जांच के बाद और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।



