chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING | बोगस बिलिंग का बड़ा खेल पकड़ा, 4 ठिकानों पर छापा

 

रायपुर। रायपुर में GST विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए भैंसथान के अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापा मारा है। लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर एक साथ कार्रवाई हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

करीब 10 अफसरों की टीम चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बोगस बिलिंग और बड़े पैमाने पर GST चोरी के संकेत मिले हैं।

रेड के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी बिल, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। अब इन सबकी बारीकी से जांच हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग पूरा डेटा खंगाल रहा है। माना जा रहा है कि यह मामला करोड़ों की टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button