chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG GANJA FARMING : मक्के के खेत में छिपाकर उगाया जा रहा था गांजा

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में किसानों का खेल देखकर पुलिस भी चौंक गई। ऊपर से मक्के की खेती, लेकिन अंदर ही अंदर गांजे की फसल तैयार हो रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो पूरा राज खुल गया। खेतों में 3-4 फीट ऊंचे गांजे के पौधे मक्के के बीच छिपाकर उगाए गए थे, ताकि किसी को शक न हो।
कार्रवाई में कुल 686 पौधे बरामद हुए, जिनका वजन करीब 21 किलो और कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि ये खेती सिर्फ लोकल थी या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



