chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BIRD FLU | 10 KM में चिकन-अंडा बैन, रोज 50 लाख का कारोबार ठप

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Bilaspur में बर्ड फ्लू ने टेंशन बढ़ा दी है। कोनी के पोल्ट्री फार्म में Avian Influenza की पुष्टि होते ही प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 10 किलोमीटर के पूरे इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

इस एक फैसले ने शहर के कारोबार को सीधा झटका दिया है रोजाना करीब 50 लाख रुपए का बिजनेस ठप हो गया है। नगर निगम, पशुपालन और फूड विभाग की टीमें लगातार मैदान में हैं, दुकानों और होटल्स को बंद कराया जा रहा है।

अगर कोई चोरी-छिपे बिक्री करता पकड़ा गया तो सामान तुरंत जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। सबसे ज्यादा निगरानी 1 किलोमीटर के कोर जोन में रखी जा रही है, जहां हालात सबसे संवेदनशील माने जा रहे हैं।

सेंदरी, मोपका, तोरवा, सकरी और उसलापुर जैसे इलाकों में खास अलर्ट जारी है। हालांकि कुछ दुकानदारों की चालाकी भी सामने आई, टीम जाते ही दुकान फिर खुल जा रही है। अब प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है, नियम तोड़ा तो सख्त कार्रवाई तय है।

कुल मिलाकर… बीमारी से ज्यादा डर अब बंदी और नुकसान का है, और शहर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button