hindi newsनेशनल

LOCKDOWN RUMOR INDIA | लॉकडाउन की खबरें वायरल…

 

नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। Strait of Hormuz में तेल सप्लाई लगभग थमने जैसी स्थिति बन गई है, जिससे कई देशों में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मच गई है। भारत में भी कई जगह पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और LPG की कमी की खबरों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और डर फैल गया देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है। बस यहीं से अफवाहों का खेल शुरू हो गया और लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-गैस स्टॉक करने लगे।

लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला। Hardeep Singh Puri ने खुद सामने आकर कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी हैं और सरकार ऐसा कुछ सोच भी नहीं रही। वहीं Kiren Rijiju ने भी साफ कहा कि लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

सरकार का कहना है कि हालात कंट्रोल में हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। उल्टा, ज्यादा स्टॉक करने से ही असली किल्लत पैदा होती है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि शांत रहें और जिम्मेदारी दिखाएं।

कुल मिलाकर… डर की वजह अफवाह है, हकीकत में अभी लॉकडाउन जैसा कोई सीन नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button