hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनलराजनीती

NEPAL GOVERNMENT ACTION | नेपाल में सत्ता बदलते ही गिरफ्तारी

 

नई दिल्ली। नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। नई सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर ऐसा फैसला लिया गया, जिसने सबको चौंका दिया।

प्रधानमंत्री बालेन शाह की अगुवाई में बनी सरकार ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों का है, जिसमें जांच रिपोर्ट ने दोनों नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की पहली ही बैठक में रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया और तुरंत एक्शन शुरू हो गया। पहले रमेश लेखक को हिरासत में लिया गया, फिर कुछ ही देर में ओली भी गिरफ्तार हो गए।

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चली थी। अब सरकार इसे लेकर सख्त संदेश देना चाहती है कि जिम्मेदार कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

नेपाल की राजनीति में इस कदम को बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button