chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | सरकारी रिसॉर्ट में वन्यजीव कानून की खुली धज्जियां

बिलासपुर. बिलासपुर के कोटा इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। पर्यटन विभाग के रिसॉर्ट में चुपके से हिरण का मांस पकाया जा रहा था। जैसे ही वन विभाग को भनक लगी, टीम ने तुरंत छापा मार दिया। मौके पर चूल्हे पर मांस पकता मिला, कढ़ाई और सामान जब्त कर लिया गया।
रेड के दौरान रिसॉर्ट मैनेजर समेत 4 लोगों को पकड़ लिया गया, लेकिन असली सप्लायर जनक बैगा मौके से फरार हो गया। पूछताछ में सभी एक-दूसरे पर दोष डालते नजर आए, जबकि रसोइए ने बताया कि गांव से मांस लाकर उसे पकाने को कहा गया था।
अब जब्त मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है, जिससे साफ होगा कि यह हिरण का था या किसी और जंगली जानवर का। वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।



