
नई दिल्ली। IPL शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग गया है। टीम के सबसे बड़े स्टार MS Dhoni शुरुआती मैचों में नजर नहीं आएंगे।
CSK ने खुद साफ कर दिया है कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और रिहैब से गुजर रहे हैं। पिंडली में खिंचाव के चलते डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।
मतलब साफ है… 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मैच में ‘थाला’ मैदान पर नहीं दिखेंगे। इससे फैंस काफी निराश हैं, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी सबको धोनी की एंट्री का इंतजार था।
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिना धोनी के टीम कैसे संभलेगी? विकेटकीपिंग कौन करेगा, मैदान पर फैसले कौन लेगा… और कप्तान Ruturaj Gaikwad इस दबाव को कैसे हैंडल करेंगे।
CSK के लिए सीजन की शुरुआत ही चुनौती बन गई है।



