IPS PROMOTION DEALY | देश में 19वें नंबर पर पहुंचा छत्तीसगढ़, अफसरों में भारी नाराजगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IPS बनने का सपना अब लंबा इंतजार बनता जा रहा है। यहां 2002 बैच के अफसरों को करीब 23 साल बाद प्रमोशन मिला, जबकि दूसरे राज्यों में यही काम सिर्फ 13-14 साल में हो रहा है। यानी जहां बाकी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ अभी भी पुराने बैच में अटका हुआ है।
आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। कर्नाटक, गुजरात, केरल जैसे राज्यों में 2010-2012 बैच के अफसर पहले ही IPS बन चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में प्रक्रिया धीमी है। इसी वजह से प्रमोशन के मामले में राज्य देश में 19वें नंबर पर पहुंच गया है।
अफसर अब खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि कैडर रिव्यू समय पर नहीं हो रहा, पद कम हैं और कई पोस्ट खाली पड़ी हैं। 153 स्वीकृत पदों में भी कई जगह खाली हैं।
नई बात ये भी है कि नए जिले बन गए, लेकिन वहां अभी तक IPS पोस्ट तक मंजूर नहीं हुई। हर 5 साल में कैडर रिव्यू होना चाहिए था, लेकिन 25 साल में सिर्फ 4 बार ही हुआ।
कुल मिलाकर सिस्टम की धीमी चाल अब अफसरों के करियर पर भारी पड़ रही है, और इसी वजह से सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।



