chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BUDGET 2026-27 | 2130 करोड़ का रायपुर बजट

 

रायपुर। रायपुर में इस बार का बजट चर्चा में है। महापौर Meenal Choubey ने 2026-27 के लिए 2130 करोड़ का बजट पेश किया और शहर के लिए कई बड़े ऐलान कर दिए।

सबसे बड़ा फोकस सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिखा। शहर में अपराध कंट्रोल के लिए 268 नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वर्किंग महिलाओं के लिए हॉस्टल, यूथ हॉस्टल, लाइब्रेरी और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट जैसे प्रोजेक्ट भी प्लान में शामिल हैं।

महिला शांति गृह, ऑटोमैटिक पार्किंग, बर्तन बैंक, गार्डन ब्यूटीफिकेशन और खारुन महोत्सव जैसे कई छोटे-बड़े काम भी बजट में जोड़े गए हैं। इतना ही नहीं, नगर निगम 100 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड भी जारी करेगा।

सफाई के लिए रोबोटिक मशीन और गौधाम जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, यानी हर सेक्टर को कवर करने की कोशिश की गई है।

लेकिन दूसरी तरफ विपक्ष ने इस बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि यह बजट सिर्फ वादों का पुलिंदा है और जनता को राहत देने वाली कोई ठोस बात नहीं है।

अब देखना होगा कि ये बड़े-बड़े ऐलान जमीन पर कितने उतरते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button