hindi newsनेशनल

BREAKING | डेडलाइन से ठीक पहले टॉप माओवादी सोमन्ना ने किया सरेंडर

 

रायपुर डेस्क। नक्सल ऑपरेशन के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। Andhra Pradesh के विजयवाड़ा में कुख्यात माओवादी नेता Chelluru Narayan Rao उर्फ सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सोमन्ना कोई छोटा नाम नहीं था, वह माओवादी स्टेट कमेटी का मेंबर था और AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) इलाके में बड़ा चेहरा माना जाता था। इसके अलावा वह CRC की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है।

बताया जा रहा है कि बड़े माओवादी लीडर Gajarla Ravi और Aruna की मौत के बाद पूरे इलाके की कमान सोमन्ना के पास ही थी।

सबसे खास बात ये है कि देश से नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से ठीक पहले यह सरेंडर हुआ है। ऐसे में इसे सुरक्षा बलों की बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है।

अब सवाल ये है कि क्या इस सरेंडर के बाद नक्सल नेटवर्क और कमजोर होगा?

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button