hindi newsनेशनल

BREAKING NEWS | ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!

 

रायपुर डेस्क। केंद्र सरकार ने एक झटके में कई बड़े अफसरों के विभाग बदल दिए हैं। टॉप लेवल पर ऐसा फेरबदल हुआ है, जिसने पूरी ब्यूरोक्रेसी में हलचल मचा दी है।

सबसे बड़ी पोस्टिंग 1992 बैच के IAS चंचल कुमार अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव बन गए हैं। वहीं DGCA जैसे अहम विभाग की कमान भी बदल गई है, जहां वीर विक्रम यादव को नया प्रमुख बनाया गया है।

इतना ही नहीं, सरकार ने “एक का विभाग दूसरे को” वाला फॉर्मूला भी अपनाया है। यानी जो जहां था, उसे कहीं और भेज दिया गया। संजय जाजू, संजय लोहिया, अभिषेक सिंह जैसे कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

पर्यटन, वित्त, कृषि, MSME लगभग हर बड़े मंत्रालय में बदलाव देखने को मिला है। इसका सीधा मतलब है कि सरकार अब प्रशासन को और तेज और असरदार बनाने के मूड में है।

आने वाले समय में इन फैसलों का असर सीधे पॉलिसी और कामकाज पर दिख सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button