chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | बघेल का सीधा चैलेंज – शाह जी मंच तय करो, बहस अभी करेंगे!

रायपुर। रायपुर में सियासत एकदम गरमा गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधी चुनौती दे दी है। शाह ने लोकसभा में कहा था कि नक्सलवाद खत्म करने में बघेल सरकार ने सहयोग नहीं किया।
अमित शाह जी!
झूठ बोलना बंद कीजिए.
मंच, स्थान, तारीख और समय आप तय कर लें.
मैं बहस के लिए तैयार हूँ. pic.twitter.com/EcbFqKZniz
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 31, 2026
अब बघेल ने पलटवार करते हुए कहा- “आप जगह, समय और मंच तय कर लो, मैं बहस के लिए तैयार हूं।” इतना ही नहीं, उन्होंने शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और माफी मांगने तक की बात कह दी। यानि साफ है, अब ये मामला सिर्फ बयानबाजी नहीं, खुली बहस की चुनौती में बदल चुका है।



