chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR DRUG RACKET | ड्रग्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

 

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ड्रग्स के बड़े इंटरस्टेट नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दिल्ली बैठकर ऑपरेशन चला रहा था और रायपुर में ड्रग्स सप्लाई का पूरा खेल “डेड ड्रॉप सिस्टम” से चल रहा था।

मतलब ड्रग्स सीधे हाथ में नहीं दिया जाता था, बल्कि सुनसान जगह पर रखकर सिर्फ लोकेशन भेज दी जाती थी। ग्राहक जाकर खुद उठा लेता था।

इस नेटवर्क में रैपिडो राइडर्स और कोरियर सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने पहले 3 राइडर्स को पकड़ा, फिर धीरे-धीरे पूरा नेटवर्क खुलता चला गया और आखिरकार मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा तक पहुंच गई।

छापेमारी में एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स, मोबाइल, बाइक और कोरियर बॉक्स बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि ड्रग्स की सप्लाई नाइजीरियन लिंक से जुड़ी हुई है।

यानि अब रायपुर में ड्रग्स का खेल सिर्फ लोकल नहीं, इंटरनेशनल कनेक्शन तक पहुंच चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button