hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

TAHIR ANWAR DEATH | जैश सरगना के भाई की संदिग्ध मौत


रायपुर डेस्क।
Azhar के भाई Mohammad Tahir Anwar की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ताहिर अनवर भी आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed की गतिविधियों में एक्टिव था।

हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि साफ तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक पोस्ट में दावा किया गया है कि बहावलपुर में उसका जनाजा पढ़ा जाएगा और लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक ताहिर अनवर को जैश के बहावलपुर मुख्यालय में दफनाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ताहिर अनवर लंबे समय से संगठन से जुड़ा था और कई बड़ी आतंकी गतिविधियों में उसकी भूमिका रही है। ऐसे में उसकी अचानक मौत कई सवाल खड़े कर रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह प्राकृतिक मौत है या इसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button