chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | शराब घोटाला बड़ा! 59 नए आरोपी एंट्री

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में अब कहानी और उलझती जा रही है। एक झटके में 59 नए लोगों को आरोपी बना दिया गया है, जिससे पूरे केस में हलचल मच गई है। अब इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 82 हो चुकी है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिन 59 लोगों को आरोपी बनाया गया, उन्हें जांच के दौरान कभी गिरफ्तार ही नहीं किया गया। अब सीधे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। इसी बात को लेकर बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

वकील का कहना है कि पहले भी इस केस में बिना गिरफ्तारी के चार्जशीट दाखिल की गई थी, जो अपने आप में बड़ा मुद्दा है। अब आरोपियों की तरफ से कोर्ट में धारा 88 के तहत आवेदन दिया गया है, जिसमें पेशी से राहत की मांग की गई है।

इस केस में अब डिस्टिलरी कंपनियों के लोग और करीब 30 आबकारी अधिकारी भी घेरे में आ गए हैं। यानी मामला सिर्फ बाहर तक नहीं, सिस्टम के अंदर तक पहुंच चुका है।

अब सबकी नजर कोर्ट पर है कि इन नए आरोपियों पर क्या फैसला आता है और क्या जांच एजेंसियां सभी पर बराबर कार्रवाई करती हैं या नहीं। आने वाली सुनवाई इस पूरे घोटाले की दिशा तय कर सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button